{"_id":"57ff88534f1c1b6e52290e66","slug":"fight-in-marriage-4-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में चले लात घूंसे, चार आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में चले लात घूंसे, चार आरोपी हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में चार युवकों ने लोगों से मारपीट और गाली गलौज किया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। उसके बाद पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बुधवार रात जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में शादी समारोह चल रहा था। रात करीब 10 बजे डीजे बंद हो गया। इस दौरान कई लोग शादी समारोह से जा चुके थे, जबकि कई खाना खा रहे थे। इस दौरान चार युवक अरविंद, सौरभ, राजेश और विनय कुमार टाउन हॉल के अंदर जाने लगे।
विज्ञापन
समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने चारों युवकों से अंदर जाने का कारण पूछा तो वे उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान चारों युवक मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान बीच बचाव करते समय रजत, अशोक, चंद्रकांता, शालू, रितिका, पंकज और तरूण को चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही चोरों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की। उसके बाद रात को चारों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने चारों युवकों को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।