फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fight between sfi and abvp workers

शिमला के कॉलेज में खूनी झड़प, दराट लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े छात्र

Sun, 25 Sep 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Sep 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
Fight between sfi and abvp workers

संजौली कॉलेज के बाहर एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष हो गया। हमले में तेजधार हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इसमें एबीवीपी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। वारदात शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है।  एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एसएफआई के कार्यकर्ता ने दराट से हमला किया।

विज्ञापन


हमले में कार्यकर्ता की पीठ में गंभीर चोटें लगी हैं। इसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले की जांच लक्कड़ बाजार पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एबीवीपी और एसएफआई के बीच काफी दिन से खींचतान चल रही है। यह वारदात उसका ही नतीजा है। एबीवीपी का जो कार्यकर्ता हमले में घायल हुआ है वह प्रदेश विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई कर रहा है। एसएफआई के जिस कार्यकर्ता पर दराट से
विज्ञापन
विज्ञापन


हमला करने का आरोप लगाया गया है, वह सांध्य कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर हमला करने की नीयत से संजौली कॉलेज में पहुंचे और इस भिंडत में एबीवीपी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

छात्र राजनीति के नाम पर कब तक बहेगा लहू  
संजौली कालेज के बाहर हुई खूनी झड़प से एक बार छात्र संगठनों की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े हुए हैं आखिर कौन कॉलेज के माहौल को खराब करना चाह रहा है। छात्र राजनीति के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ आखिर कब तक  खिलवाड़ चलता रहेगा।

इस वारदात में घायल हुआ युवक विवि में पढ़ाई कर रहा है और आरोपी सांध्य महाविद्यालय का छात्र है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि संजौली कालेज के बाहर आने का क्या मकसद रहा होगा? आने वाले दिनों में पुलिस तफ्तीश में यह बात सामने आ जाएगी।

पुलिस कर रही जांच
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि संजौली कालेज के बाहर एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हुआ। जिसमें एबीवीपी का एक कार्यकर्ता घायल हुआ है।


घायल विवि का छात्र बताया जा रहा है। हमले का आरोपी एसएफआई का कार्यकर्ता बताया जा रहा है वह सांध्य कालेज में पढ़ाई करता है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed