फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Father swallowed poison unhappy son love affair at himachal.

जब बेटे के प्यार से दुखी पिता ने खा लिया जहर

Wed, 17 Dec 2014 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 17 Dec 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
Father swallowed poison unhappy son love affair at himachal.

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बंगाणा में बेटे के कथित प्रेम प्रसंग के दुखी पिता के जहर निगलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक व्यक्ति आईपीएच कर्मचारी बताया जा रहा है। जहर निगलने के बाद तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने उपचार के लिए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया। व्यक्ति की पहचान सुदेश कुमार निवासी नारी देवी सिंह बंगाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


व्यक्ति के जहर निगलने के पीछे का कारण बेटे के कथित प्रेम और उसकी प्रेमिका के परिजनों की ओर से प्रताड़ित करना बताया जा रहा है। इसके बाद मंगलवार शाम एएसपी और एडीएम को ज्ञापन सौंप कर सुदेश के परिजनों ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी माया देवी का आरोप है कि उनके पुत्र का किसी युवती के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन 30 नवंबर से उनका पुत्र लापता चल रहा है। इसी बीच युवती भी अपने घर से गायब है।

पुलिस पर भी लगाए प्रताड़ना के आरोप

Father swallowed poison unhappy son love affair at himachal.

महिला ने बताया कि युवती के परिजन उन्हें तंग कर रहे हैं साथ ही उन्होंने बंगाणा पुलिस पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। माया देवी ने बताया कि पिछले दिनों युवती के परिजन जबरन उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

जब उनके पति सुदेश कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्हें बुरी तरह पीटा गया। महिला ने बताया कि पुलिस भी उनके पति को ही बार-बार थाने बुला रही है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

उनकी बेटी को उठा ले जाने और पूरे परिवार को तबाह कर देने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इसी से हताश होकर उनके पति सुदेश कुमार ने मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश कर डाली।

लेकिन समय रहते उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया। जिससे उनका उपचार शुरू हो गया है। उधर, एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन की जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed