{"_id":"880650cbd725647d55399b8ceef6f60d","slug":"family-members-were-close-in-the-room-hand-over-millions-to-clean-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का ऐसा अंदाज की सहम गया पूरा गांव!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का ऐसा अंदाज की सहम गया पूरा गांव!
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 05 Aug 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी में परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद करके लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने कोटली तुंगल घाटी की पंचायत कसाण के पाटण गांव के एक मकान में सेंध बेटे की शादी के लिए बनाए गए गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
इसी गांव में एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। चोरी वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती रात कसाण पंचायत के पाटण गांव निवासी हुकम चंद के घर के एक कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। मकान मालिक हुक्म चंद ने बताया कि वारदात की रात वे किसी काम से मंडी गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी लता देवी और बच्चे सोए हुए थे।
विज्ञापन
बताया कि चारों ने पत्नी और बच्चे के कमरों के दरवाजों पर बाहर से अरल चढ़ा कर उन्हें बंद कर दिया। बताया कि जिस कमरे में गहने रखे थे, उसका ताला तोड़ कर लगभग 5 लाख के गहने ले गए।
सुबह जब पत्नी सो कर उठी तो दरवाजा बाहर से बंद पाया। बच्चों को आवाज लगाई लेकिन उनका भी दरवाजा बाहर से बंद था। बाद में उन्होंने फोन करके पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजे खुलवाए। हुक्म चंद ने बताया कि चोरी में गए गहनों में दो सैट उन्होंने अपने दोनों बेटों की शादी के लिए बनाए थे।