फर्जी सैनिक बनकर ठगने वाला युवक गिरफ्तार, सेना की वर्दी का कर रहा था दुरुपयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा पुलिस की टीम ने सेना की वर्दी में पांवटा में रह रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध युवक युवाओं को सेना में भर्ती करने के नाम पर ठगी करने की फिराक में था। वह भारतीय सेना की वर्दी का दुरुपयोग भी कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस अलर्ट है। पांवटा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी।
इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। दो दिनों से पुलिस प्रदेश की सीमाओं पर नाकाबंदी, सार्वजनिक, होटलों-गेस्ट हाउसों, विश्राम गृह व विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस जांच टीम ने पांवटा के एक गेस्ट हाउस में दबिश दी।
आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं को ठगने की बना रहा था रणनीति
गेस्ट हाउस में ठहरे एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया। आरोपी आर्मी की मिलती-जुलती ड्रेस में मिला। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम परमजीत सिंह (52) पुत्र नराता सिंह निवासी अंबाला बताया।
वह करीब 10 दिन से एक गेस्ट हाउस पांवटा में रह रहा था। आरोपी आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर क्षेत्र के युवाओं को ठगने की रणनीति बना रहा था। उसे ऐसे युवाओं की तलाश थी जो सेना में भर्ती होने के इच्छुक थे, लेकिन इससे पहले कि वह किसी को ठगने की कोशिश करता पुलिस ने से दबोच लिया।
इस बारे में डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि आरोपी परमजीत सिंह पुत्र नराता सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-419, 170, 171, 467 और 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी क्षेत्र में आर्मी में भर्ती के नाम पर ठगी के उद्देश्य से पहुंचा था।