फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake degree of private university of shimla found,order of FIR issued

शिमला के निजी विश्वविद्यालय की मिली फर्जी डिग्री, एफआईआर के आदेश

Sat, 20 Mar 2021 02:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Mar 2021 02:57 AM IST
सार

  • अब हिमाचल के शिमला में मिली फर्जी डिग्री
  • शिमला के निजी विश्वविद्यालय की मिली फर्जी डिग्री
  • एचपीपीईआरसी ने दिए  एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
Fake degree of private university of shimla found,order of FIR issued
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव भारती विश्वविद्यालय के बाद अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक निजी विश्वविद्यालय के नाम की एक फर्जी डिग्री पकड़ी गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने एक युवक के आवेदन पर सत्यापन के दौरान फर्जी डिग्री को पकड़ा। फर्जी डिग्री पकड़ने के बाद आयोग ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने के लिए कह दिया है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के लिए शिमला पुलिस को पत्र दे दिया है।

विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालय की डिग्री का सत्यापन कराने के लिए एक युवक ने आवेदन किया था। सत्यापन के दौरान युवक के ब्योरे को विनियामक आयोग ने अपने पास मौजूद दाखिले के रिकॉर्ड से मिलाया तो उसका नाम नहीं मिला। जानकारी के अनुसार आयोग के पास हर निजी विश्वविद्यालय के दाखिलों का रिकॉर्ड रहता है। चूंकि प्रथम दृष्टया डिग्री देखने में असली और अन्य जारी डिग्रियों से मिलती थी। ऐसे में उसके फर्जी तरीके से जारी होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए आयोग ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए कहा है। विश्वविद्यालय के खिलाफ पहले ही एक पूर्व प्रोफेसर की शिकायत पर सीआईडी फर्जी डिग्री बेचने की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी रहे हैं विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी
जिस विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री पकड़ी गई है और जिसके खिलाफ उसके ही एक पूर्व प्रोफेसर की शिकायत पर सीआईडी की जांच चल रही है। उसके पूर्व कुलपति हिमाचल प्रदेश के एक पूर्व डीजीपी रहे हैं। पकड़ी गई फर्जी डिग्री में भी उनके ही हस्ताक्षर मिले हैं। हालांकि यह हस्ताक्षर उन्होंने किए या किसी ने हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया, इसकी जांच होने पर ही सत्यता सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed