{"_id":"5e3d95788ebc3ee5947ff34e","slug":"fake-certificate-case-siu-team-returns-empty-from-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र मामला: मुज्जफरनगर से खाली लौटी एसआईयू टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी प्रमाण पत्र मामला: मुज्जफरनगर से खाली लौटी एसआईयू टीम
Fri, 07 Feb 2020 10:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती हुए युवकों को फर्जी प्रमाण पत्र मुहैया करवाने वाले मामले में मुज्जरफनगर नगर गई टीम खाली हाथ लौट आई है। मामले में एसआईयू की टीम को और गिरफ्तारियां का इंतजार है। युवाओं को फर्जी प्रमाण पत्र मुहैया करवाने में पकड़ी गई महिला काफी शातिर है। इससे अब तक पुलिस को कुछ नहीं मिला है। सूत्रों की मानें तो पकड़ी महिला ने अब तक पुलिस को बरगलाया है।
विज्ञापन
लिहाजा, मामले में उसके बताए गए तथ्यों पर मुज्जफरनगर गई टीम को कुछ नहीं मिला है। जबकि महिला ने मामले में अन्य लोग होने की भी बात कही थी। अभी यह महिला न्यायिक हिरासत पर चली हुई है। साल 2019 में पालमपुर में सेना की भर्ती हुई थी। जिस पर जब भर्ती हुए युवाओं के सेना ने प्रमाण पत्रों की जांच की तो इसमें करीब आधा दर्जन युवकों के फर्जी प्रमाण पत्र पाए गए थे।
विज्ञापन
जिस पर सेना की ओर से 14 मई 2019 को पालमपुर थाना में मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद एसआईयू की गठित टीम ने जाली प्रमाण पत्र बनाने वाले करीब आधा दर्जन युवाओं समेत चौदह गिरफ्तारियां हुई थी। उसके बाद एसआईयू की टीम ने मुज्जफजफ्नगर से पालमपुर आई महिला सुमन कोशिक को प्रमाण पत्रों समेत गिरफ्तार कर लिया था। डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन