फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Explosion in pharma unit, employee injured

दवा कंपनी में धमाका, कर्मचारी घायल

Sat, 02 Aug 2014 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर, (पांवटा साहिब)
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर, (पांवटा साहिब) Updated Sat, 02 Aug 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
Explosion in pharma unit, employee injured

देहरादून पांवटा नाहन एनएच-72 मार्ग पर सूरजपुर के समीप एक कंपनी में धमाका हुआ। दवा इकाई के ट्रेड ड्रायर में हुए धमाके से दो मशीन आपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पांवटा निजी अस्पताल से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद, आगामी उपचार को देहरादून रेफर किया गया हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएचओ पंवटा भीष्म ठाकुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सूरजपुर के समीप एक दवा इकाई में सुबह की शिफ्ट शुरू हुई। प्रोडक्शन यूनिट में मजदूर एवं मशीन ऑपरेटरों ने कार्य करना शुरू किया। इस बीच दवा इकाई के पाउडर ड्राई करने वाले ट्रेड ड्रायर मशीन में अचानक धमाका हुआ, जिससे मशीन के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ लगती दीवार की कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके आसपास कार्य कर रहे मशीन ऑपरेटर नासीब खान (23) पुत्र याकूब निवासी मिश्रवाला तथा ग्राम सैनवाला निवासी मनोज कुमार (25) पुत्र प्रेम चंद घायल हो गए।

कंपनी के महाप्रबंधक एम अग्रवाल ने हादसे की सूचना इकाई के एमडी व पुलिस थाने में कर दी, तुरंत हादसे के घायलों को इकाई प्रबंधन वर्ग ने पांवटा के वाहन से पांवटा के निजी अस्पताल पहुंचाया।


पांवटा में प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों को 108 एंबुलेंस से उत्तराखंड के देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचाया। हादसे के एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर समेत पुलिस टीम हादसे की जांच के लिए इकाई परिसर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed