फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Even after 14 days mastermind not arrested in police recruitment fraud

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा:14 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा मास्टर माइंड

Sat, 24 Aug 2019 10:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Even after 14 days mastermind not arrested in police recruitment fraud

सत्संग भवन परौर में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान उजागर हुए फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी माना जा रहा जवाली का बिक्रम अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

विज्ञापन


आरोपी की तलाश में फर्जीवाड़े की जांच के लिए गठित एसआईटी जगह-जगह दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके अलावा एसआईटी अभी तक फर्जीवाड़े में संलिप्त 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


इनमें 28 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। एसआईटी ने अभी तक 11 आरोपी बाहरी राज्यों से संबंधित गिरफ्तार किए हैं, जिनमें आठ आरोपी हरियाणा, दो उत्तर प्रदेश और एक राजस्थान से संबंधित है। अन्य सभी जिला कांगड़ा से संबंधित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ये आरोपी हुए हैं गिरफ्तार

एसआईटी की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनुराग, मंदीप, कुलदीप, सुभाष, ओमबीर सिंह, जयदीप, अनूप सिंह व सुमित हरियाणा के विभिन्न शहरों के रहने वाले हैं। आशीष (राजस्थान), रघुवीर सिंह व प्रशांत (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

रुस्तम अली (जवाली), वीरेंद्र (नूरपुर), राणा मोहन (नूरपुर), मनोज कुमार (नूरपुर), विनीत कुमार (बैजनाथ), सोनू जरियाल (जवाली), कमल (जवाली), अंकुश शर्मा (कंडवाल), अखिल (गंगथ), मुनीष चौधरी (जवाली), संदीप कुमार (फतेहपुर), प्रतीक गुलेरिया (जवाली), साहिल कुमार (जवाली), रजत (जवाली), संगम ठाकुर, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार (शाहपुर) व अभिनाश कुमार (नूरपुर) शामिल हैं।

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में अभी तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जवाली से संबंधित बिक्रम अभी तक एसआईटी की पहुंच से दूर है। आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। - अमित शर्मा, एसआईटी, प्रमुुख।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed