फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eve teasing with school girl at una.

बस का इंतजार कर रही दो छात्राओं से जबरदस्ती

Wed, 21 Jan 2015 12:14 PM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with school girl at una.

बस के इंतजार में खड़ी मासूम छात्राओं से नकाबपोश सरेआम जबरदस्ती करने लगा। अश्लील हरकतें करने पर जब इन नाबालिग छात्राओं के छोटे भाई ने रोका तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया।

विज्ञापन


सरेआम उसे धमकाया और यहां से भगा दिया। बाद में छात्राओं को अपने साथ खींचने लगा। सड़क किनारे ले जाकर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। दोनों छात्राएं सहम गई। इससे पहले कि ये कुछ गलत कर पाता स्कूल बस का ड्राइवर यहां आ गया।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल का है। यहां एक गांव में दो नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और उनके छोटे भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

eve teasing with school girl at una.

आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है। उसकी पहचान को पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 7 और आईपीसी की धारा 341 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरूकर दी गई है।

जानकारी के अनुसार छठी कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जाने के लिए मंगलवार सुबह गांव में बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक स्कूटर पर काले कपड़े पहने एक नकाबपोश व्यक्ति आया और उनके पास रुक गया।

उसने स्कूटर से उतरते ही उनके छोटे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे काफी देर तक तमाचे जड़ने के बाद धक्का देकर फेंक दिया और मारने की धमकियां देकर उसे भगा दिया।

चालक ने दिखाई समझदारी

eve teasing with school girl at una.

इसके बाद वह दोनों छात्राओं को सड़क से कुछ दूरी पर ले गया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसी दौरान बच्चों की स्कूल बस भी आ गई। छात्राओं के भाई ने सारी बात बस के चालक को बताई।

चालक उसकी बात सुनकर फौरन घटनास्थल की ओर दौड़ा। चालक को अपनी ओर आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। चालक ने दोनों बच्चियों को बस में बिठाया और स्कूल ले गया। उसने तुरंत घटना के बारे में बंगाणा पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed