फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eve teasing with college girl at kalka, attack on girls father.

बेटी को छेड़ने वाले की शिकायत की तो पिता को घोंप दिया चाकू

Fri, 13 May 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी/ परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी/ परवाणू (सोलन) Updated Fri, 13 May 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with college girl at kalka, attack on girls father.
गुंडा नशे में धुत्त होकर शिकायतकर्ता के घर उसकी बेटी पर कातिलाना हमला करने के नीयत से घुस आया। - फोटो : Demo pic

कॉलेज से आ रही बेटी को तंग करने वाले गुंडे की शिकायत पुलिस स्टेशन कालका में करना एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा। गुस्साया गुंडा नशे में धुत्त होकर शिकायतकर्ता के घर उसकी बेटी पर कातिलाना हमला करने के नीयत से घुस आया।

विज्ञापन


विरोध जताया तो गुंडे ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी पर चाकू से वार कर दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर गुल सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। इससे पहले की गुंडा फरार होता लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में लड़की के पिता को चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा आरोपी युवक लाभ सिंह निवासी मधाला के खिलाफ अवैध रूप से घर में प्रवेश करने, चाकू से जख्मी करने, लड़की से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के तहत धारा 452, 324, 354 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात चाकू लेकर घर में घुसा बदमाश

eve teasing with college girl at kalka, attack on girls father.
लड़की के पिता के सामने आने पर आरोपी युवक ने शिकायतकर्ता के सिर पर चाकू से वार कर दिया। - फोटो : Demo pic

जानकारी के अनुसार हिमाचल के बरोटीवाला थाना के तहत मधाला के इस आरोपी नशेड़ी युवक ने एक  रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की बेटी बुधवार को कॉलेज में बीएससी फाइनल का एग्जाम देने गई थी।

कॉलेज में गुंडा इसे परेशान करने लगा। इस पर पिता ने कालका थाना में इसकी शिकायत की। बुधवार रात के समय यह नशेड़ी युवक शिकायतकर्ता के घर चाकू के साथ करीब 9.30 बजे घुस आया। इस दौरान लड़की के पिता के सामने आने पर आरोपी युवक ने शिकायतकर्ता के सिर पर चाकू से वार कर दिया।

इसमें शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं। इस बीच घर के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने युवक के मौके से भागने से पहले ही उसे दबोच लिया। बरोटीलावा पुलिस थाना को इसकी सूचना देने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed