फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eve teasing with army officer's sister

जवान ने अफसर की बहन के साथ की छेड़छाड़

Fri, 08 Aug 2014 08:12 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with army officer's sister

सेना के एक जवान ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर सैन्य अफसर की बहन के साथ छेड़खानी कर डाली। विरोध करने पर अफसर के साथ हाथापाई भी कर दी। सरे बाजार अफसर की बहन से अभद्र व्यवहार किया गया।

विज्ञापन


मामला शिमला के लक्कड़ बाजार का है। ये अफसर अपनी बहन के साथ यहां से गुजर रहे थे। इसी बीच सेना के एक जवान ने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़खानी कर दी। आरोपी इस बात से अनजान थे कि सिविल ड्रेस में जा रहा ये शख्स कोई आर्मी अफसर है।
विज्ञापन


छेड़खानी के बाद युवकों ने अफसर के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई भी की।

कारोबारियों ने किया पुलिस के हवाले

eve teasing with army officer's sister

अफसर से मारपीट होती देख आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि एक आरोपी फरार भी हो गया।

छानबीन के बाद पता चला कि आरोपियों में एक सेना का जवान था। बाद में इस बारे में पुलिस की ओर से आरट्रेक को भी सूचित कर दिया गया है। आरोपी फौजी डोगरा रेजिमेंट का बताया जा रहा है।

एएसपी भजन नेगी ने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। सैन्य अफसर की बहन के साथ छेड़खानी करने पर विवाद हुआ। विरोध करने पर आरोपी सैन्य अफसर के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed