मैथ में जीरो नंबर आने पर इंजीनियरिंग छात्रा ने लगाया फंदा
- पापा, मैथ में जीरो मिला है - यह कहकर फंदे पर झूल गई छात्रा
- बड़ू कॉलेज की इंजीनियरिंग छात्रा ने कम अंक आने पर दे दी जान
- सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी मंडी के सरकाघाट की शालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड़ू हमीरपुर की इंजीनियरिंग की छात्रा ने मैथ में जीरो नंबर मिलने पर किराये के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। मंडी के सरकाघाट के कलश गांव की शालू (15) इंजीनियरिंग के दूसरे सेमेस्टर की छात्रा थी।
बीते बुधवार शाम को शालू ने अपने पिता चेतराम को फोन कर कहा - पापा, मुझे मैथ में जीरो मिला है। बेटी की उदासी भांपकर चेतराम ने शालू को ढांढस बंधाया। कहा, कोई बात नहीं। फिर से मेहनत करो। लेकिन पापा के समझाने के बावजूद शालू तनाव में थी।
देर रात किराये के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर झूल गई और अपनी जान दे दी। वीरवार सुबह मकान मालिक को इसका पता लगा तो उन्होंने पुलिस थाना सदर में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
मौके से मिला सुसाइड नोट, पढ़ें क्या लिखा शालू ने
थाना प्रभारी सदर राजेंद्र कुमार रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि शालू के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें शालू ने लिखा है - मैं जो कदम उठा रही हूं, सोच समझकर उठा रही हूं। इसको लेकर कोई इन्वेस्टिगेशन न की जाए।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। उधर, कॉलेज प्रधानाचार्य ओंकार सिंह सेन ने बताया कि शालू ने अपने किराये के कमरे में फंदा लगाया है। उन्होंने बताया कि शालू सिविल इंजीनियरिंग के सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा थी।