{"_id":"e94b461823ba6afab8317735f456a13f","slug":"elderly-hit-the-bike-rider-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को टक्कर मारकर बाइक सवार फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को टक्कर मारकर बाइक सवार फरार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 31 Jul 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में टांडा के साथ लगते खोली गांव में पैदल चल रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मारकर बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान माधो राम निवासी खोली के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
एसएचओ मोहिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि पैदल चल रहे बुजुर्ग को एक बाइक सवार टक्कर मारकर भाग गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक ‘के’ नंबर की थी। बाइक सवार की तलाश जारी है।
विज्ञापन