{"_id":"60abc5a5f8eb4836310a4f39","slug":"eight-accused-of-looting-2-5-crores-from-goldsmith-arrested-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: सुनार से ढाई करोड़ की लूट के आठ आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धर्मशाला: सुनार से ढाई करोड़ की लूट के आठ आरोपी दबोचे
Mon, 24 May 2021 08:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 May 2021 08:56 PM IST
सार
लगभग एक माह बाद जम्मू में जांच करने के बाद एसआईटी को लूटपाट के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में 32 सदस्यीय जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन
एसपी विमुक्त रंजन के साथ एसआईटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा पुलिस ने सुनार से हुई करोड़ों रुपये की लूटपाट के मामले को सुलझा लिया है। लूटपाट के आठ आरोपियों को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। उनसे दो पिस्तौल, सवा दो किलो सोना और एक किलो 352 ग्राम चांदी भी बरामद की है। लगभग एक माह बाद जम्मू में जांच करने के बाद एसआईटी को यह सफलता मिली है। पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में 32 सदस्यीय जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन
टीम को कोटला में दो अज्ञात बाइक मिलीं। जांच शुरू की तो पाया कि आरोपियों ने इन्हीं बाइकों का उपयोग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद टीम जम्मू पहुंची। पता चला कि दो आरोपी जम्मू से फ्लाइट लेकर कश्मीर भाग गए हैं। कश्मीर पहुंचने के बाद पुलिस ने 15 मई को मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि मामले का मुख्य आरोपी प्रिंस व उसके तीन अन्य साथी हत्या के कई मामलों में संलिप्त हैं। ये लोग जम्मू में सुपारी किलर का काम करते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस ने कुछ साल पहले जम्मू में एक व्यक्ति के दोनों हाथ काट दिए थे, जिसका केस भी चल रहा है।
विज्ञापन
ये हैं लूटपाट के आरोपी और उनके मददगार
लूटपाट और उनकी मदद करने के आरोप में पुलिस ने लाल हुसैन निवासी नारायणपुर हाड़ा जिला पठानकोट, ज्योति शर्मा निवासी वार्ड नंबर 18 चक्क सरदार देसा सिंह डाकघर चानगढ़ जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर, वरुण खजूरिया निवासी छंद दत्याल डाकघर चंदमा तहसील हीरानगर जिला कठुआ, विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर दो कठुआ जम्मू कश्मीर, विशाल शर्मा निवासी मंगलूर तहसील डींगे जिला कठुआ, राकेश कुमार उर्फ टोनी निवासी सुंखल डाकघर परगौली जिला कठुआ, सन्नी शर्मा निवासी वार्ड नंबर 16 शिवानगर कठुआ व प्रिंस कपूर निवासी वार्ड नंबर सात मेन बाजार सांबा तहसील सांबा जम्मू-कश्मीर को पकड़ा है।
विज्ञापन
यह था मामला
पुलिस थाना गगल के तहत बनोई में सुनार की दुकान करने वाला बंडी निवासी शशि कुमार 22 अप्रैल को अपने एक साथी के साथ स्कूटर पर घर जा रहा था। बंडी से दो किलोमीटर दूर दो नकाबपोश लोगों ने स्कूटर को रोका। पहले हवा में गोली चलाई। उसके बाद उन्होंने सुनार व उसके साथी की आंखों के मिर्च पाउडर डालकर बैग से करीब सवा दो किलो सोने व एक किलो 352 ग्राम चांदी के गहने लूट लिए।
इनकी मेहनत लाई रंग
राजेश कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईटी प्रभारी, अशोक रत्न डीएसपी नूरपुर, बलदेव डीएसपी, सिद्धार्थ शर्मा डीएसपी जवाली, देवराज डीएसपी प्रोवेशनल, राजेश कुमार प्रभारी सदर थाना धर्मशाला, कल्याण सिंह एसएचओ नूरपुर, शीश पाल आईओ गगल, अमित कुमार नूरपुर, अजय कुमार, विजय कुमार, नरेश कुमार, पंकज कुमार, विजय कुमार, सवन कुमार, विरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, पंकज कुमार, उमाकांत, विजेंद्र कुमार, परवीन कुमार, धर्मपाल, शैलेंद्र सिंह, दिलबाग, भूपिंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजेश कुमार, प्रवीन कुमार, कुलदीप कुमार, पंकज कुमार व सुरेश कुमार की कड़ी मेहनत व टीम वर्क ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।