{"_id":"90b304adf7c289b8f79428ef5d0aac4b","slug":"due-to-negligence-a-child-drowned-in-the-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की लापरवाही से चली गई मासूम की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार की लापरवाही से चली गई मासूम की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Apr 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से खेलने के लिए बाहर निकले तीन साल के एक बच्चे की साथ लगते निर्माणाधीन भवन के टैंक में गिरने से मौत हो गई।
हादसा रविवार को दिन के समय आयुर्वेदक अस्पताल के निर्माणाधीन भवन की घरातल की मंजिल में हुआ। ठेकेदार ने धरातल की मंजिल में पानी के लिए करीब चार फुट गहरा टैंक बनाया है।
रविवार को प्रवासी मजदूर मुना सिंह का तीन साल का बेटा अंश बच्चों के साथ यहां खेल रहा था। खेलते समय वह पानी के टैंक में गिर गया।
छोटे बच्चों के चिल्लाने के बाद साथ खेल रहे कुछ बच्चों ने उसको पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चा बेहोश हो चुका था।
लोगों की सहायता से बच्चे को सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया था।
ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप
बच्चे के पिता ने घटना की पुलिस थाना रोहड़ू में सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इसे सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचा दिया है।
स्थानीय निवासी कमल मच्छान ने बताया कि पानी से भरे खुले टैंक को ढकने के लिए कई बार ठेकेदार को कहा गया, लेकिन उसने कोई प्रवाह नहीं की।
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन भवन के बाहर बच्चे अवकाश के दिन सुबह से शाम तक खेलते हैं। ठेकेदार की लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई है।