{"_id":"65a11f9d1a77d9c7fa52dffdf23fe834","slug":"ds-manhas-case-hearing-will-be-on-22-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब क्या करेंगे मन्हास, निगम कोर्ट में मुकर गया गवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब क्या करेंगे मन्हास, निगम कोर्ट में मुकर गया गवाह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Apr 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवबहार में अवैध निर्माण करने के मामले में घिरे हिमाचल के पूर्व पुलिस महा निदेशक (डीजीपी) डीएस मन्हास का एक गवाह शनिवार को आयुक्त कोर्ट में गवाही देने से मुकर गया।
विज्ञापन
मन्हास ने दो गवाहों के बयान दर्ज करवाने के लिए आयुक्त अमरजीत सिंह के कोर्ट में आवेदन किया था। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान एक गवाह ने बयान देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने दूसरे गवाह के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब 28 अप्रैल को गवाह के बयान पर बहस होगी। पूर्व डीजीपी के भवन निर्माण का मामला बीते साल अक्तूबर माह से सुर्खियों में है। नगर निगम और जिला प्रशासन ने अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच की है।
विज्ञापन
दोनों जांच रिपोर्ट के बनने के बाद नगर निगम आयुक्त के कोर्ट में मामला दर्ज हुआ है। पहली मार्च को हुई सुनवाई में पहली बार पूर्व डीजीपी स्वयं कोर्ट में हाजिर हुए थे। आरोप है कि पूर्व डीजीपी ने स्वीकृत नक्शे के बाहर भवन का निर्माण किया है।
मंगलवार को सहायक आयुक्त कोर्ट में पेशी
पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास के खिलाफ नगर निगम के सहायक आयुक्त के कोर्ट में भी मामला चल रहा है। इस मामले में सरकारी अफसर गवाह बनाए गए हैं। 22 अप्रैल को यह अफसर नगर निगम के सहायक आयुक्त कोर्ट में गवाही देंगे।
नौ अप्रैल को पूर्व डीजीपी की ओर से निगम की पैमाइश पर जवाब दे दिया गया है। मार्च माह में नगर निगम ने डीएस मन्हास को भवन के पैमाइश की रिपोर्ट सौंपी थी। पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास के भवन की राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की है।
तहसीलदार शिमला शहरी की अगुवाई में गई टीम ने फीते से जमीन नापी है। निगम के मुताबिक पूर्व डीजीपी ने 959 वर्ग मीटर की बाउंड्री वॉल नगर निगम की भूमि पर बनाई है।
पब्लिक प्रीमिसिस एक्ट 1971 एक्ट में पूर्व डीजीपी पर कार्रवाई की जा रही है। 12 मार्च को सहायक आयुक्त के कोर्ट में पूर्व डीजीपी के गवाह पेश हुए थे। अब 22 अप्रैल को सरकारी गवाहों की पेशी होगी।