शराब पीकर कोर्ट में घुसे तहसीलदार को जज ने भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी के दौरान एक रिटायर्ड तहसीलदार शराब पीकर आदलत में घुस गए। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। इंदौरा की ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास निरंजन सिंह की अदालत में एक रिटायर्ड तहसीलदार पेशी के दौरान शराब पीकर घुस गया।
रिटायर्ड अफसर को नशे की हालत में देखकर न्यायाधीश ने पुलिस बुला ली। इसके बाद आरोपी अफसर को न्यायाधीश ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिटायर्ड अफसर की इस करतूत की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। आरोपी इंदौरा में तहसीलदार रह चुका है।
न्यायाधीश ने थाने से बुलाई पुलिस
जानकारी के अनुसार यशोधन ठाकुर निवासी सरकाघाट जिला मंडी वर्ष 2010 में इंदौरा में तहसीलदार रह चुके हैं। वह इंदौरा से ही सेवानिवृत्त हुए थे। किसी मामले में वह इंदौरा न्यायालय में पेशी के लिए आए हुए थे। आरोप है कि पेशी के दौरान उन्होंने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में वह न्यायालय के अंदर प्रवेश कर गए।
रिटायर्ड अफसर को नशे की हालत में देखने पर न्यायाधीश ने इंदौरा थाने को सूचित करवाया। थाना प्रभारी तिलक राज पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। नशे की हालत में अदालत की तौहीन करने के आरोप में न्यायाधीश निरंजन सिंह ने यशोधन ठाकुर को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में नूरपुर जेल भेज दिया।