फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   domestic violence case in sirmour in himachal pradesh

कार से कराहती हुई उतरी महिला, बोली- मेरा पति मुझे बहुत मारता है

Sun, 29 Mar 2020 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
domestic violence case in sirmour in himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बहराल बैरियर पर चंडीगढ़ से एक कार पहुंची। कार में पति-पत्नी के साथ करीब ढाई वर्षीय बच्चा था। कार रुकते ही विवाहिता कराहती हुई उतरी। महिला की हालत देख पुलिस जवान भी असमंजस में पड़ गए। महिला ने उतरते ही कहा मेरी कोई नहीं सुन रहा। मेरा पति मुझे बहुत मारता है। रात को भी काफी पिटाई की है। बैरियर पर तैनात पुलिस जवान संदीप कुमार की टीम भी असमंजस में पड़ गई। तुरंत महिला को कुर्सी पर बिठाया। पुलिस टीम के जवानों ने जैसे ही माजरा समझा, आरोपी पति को कार से उतारा। 

विज्ञापन


विवाहिता ने कहा कि वह नौ माह की गर्भवती है। महिला (26) ने मारपीट की पूरी दास्तां सुनाई। महिला ने बताया कि वह चंडीगढ़ में पति के साथ रहती है। शनिवार रात को पति ने उसका सिर दीवार से कई बार टकराया। पिटाई से पांव में भी सूजन हो गई है। सिर व मुंह पर चोट के निशान नजर आए। पीड़िता की दास्तां सुनते ही पुलिस जवान ने थाने में फोन कर मारपीट व उत्पीड़न मामले की सूचना दी। इस बीच आरोपी पति ने मामले को तूल नहीं देने की बात कही।
विज्ञापन


महिला ने देहरादून स्थित मायके में अपने भाई से भी पुलिस की फोन पर बात करवाई। विवाहिता ने कहा कि पानी सिर के ऊपर चला गया है। उत्पीड़न को बर्दाश्त कर पाना मुमकिन नही है। इसके बाद पीड़ित महिला व आरोपी पति को पुलिस टीम पांवटा थाना लेकर पहुंची। डीएसपी पांवटा साहिब ने सोमदत ने कहा कि शिकायत मिली है। विवाहिता की शिकायत पर मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed