फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dogs eat the unknown neoborn's dead body

कुत्तों ने नोचकर खा डाला अज्ञात नवजात का शव, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 16 Jan 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 16 Jan 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
 dogs eat the unknown neoborn's dead body

जिला पुलिस बद्दी के बरोटीवाला थाना के तहत कालूझिंडा पंचायत में एक अज्ञात नवजात शिशु का शव कुत्तों ने नोचकर खा डाला। लोगों की नजर कुत्तों पर पड़ी तो शव को कब्जे में लिया गया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी और पंचायत प्रधान ने बरोटीवाला थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर पूछताछ करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दून हल्के की कालूझिंडा पंचायत के कलरावाली गांव के खेतों में एक अज्ञात नवजात शिशु को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। लोगों ने कुत्तों को भगाया तथा सूचना पंचायत प्रधान को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने ऐसे कब्‍जे में लिया शव

 dogs eat the unknown neoborn's dead body

पंचायत प्रधान देसराज द्वारा पुलिस की दी गई सूचना के मुताबिक ग्रामीण सुबह के समय काम करने के लिए खेतों की ओर गए। उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते एक नवजात के शरीर को नोच रहे हैं। 

बरोटीवाला थाना प्रभारी जयराम डोगरा की अगुवाई वाली टीम मौके पर पहुंची और मौके पर पाया कि कुत्ते अज्ञात नवजात के शरीर के बीच का हिस्सा पूरी तरह खा चुके थे। नवजात का सिर और टांगे ही शेष बची थीं। इसे कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नवजात शिशु को यहां किसने फेंका है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नवजात को जिंदा खेतों में फेंका गया या फिर मरने के बाद। 

डीएसपी राहुल शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। मामले में धारा 317 के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed