{"_id":"9c13ff8cc296e3ced6594c8ec1ebb5ba","slug":"doctor-suspend-rampur-private-hospital-patient-death-during-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर सस्पेंड, जांच के लिए टीम गठित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर सस्पेंड, जांच के लिए टीम गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के खनेरी में बीते शनिवार को निजी अस्पताल में पत्थरी के मरीज का ऑपरेशन करने वाले सरकारी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय टीम भी गठित की है। यह टीम सोमवार को मामले की छानबीन करेगी और निजी अस्पताल का मुआयना भी करेगी।
विज्ञापन
आरोप है कि निजी अस्पताल में पूरी सुविधा न होने के बावजूद सरकारी डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया, जिससे मरीज की मौत हो गई। सीएमओ शिमला डॉ. रंजना रॉव ने बताया कि डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम में डिप्टी डायरेक्टर, सर्जरी और निश्चेतन विभाग के डॉक्टरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल के ओटी में कमी पाई जाती है तो अस्पताल को सील कर मान्यता रद्द भी की जा सकती है। उधर, सीपीएस नंद लाल ने कहा कि आरोपी डॉक्टर को निलंबित किया जाएगा। पुलिस को भी सख्त कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रिकांगपिओ के खवांगी गांव के नरेंद्र सिंह (60) क्षेत्रीय अस्पताल खनेरी में इलाज करवा रहे थे। ऑपरेशन के लिए डॉक्टर इन्हें मई महीने की तारीख दे रहे थे। जल्द ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने इन्हें निजी क्लीनिक का पता दिया।
27 हजार रुपये लेकर बीते शुक्रवार देर रात सरकारी डॉक्टर ने खुद निजी क्लीनिक में नरेंद्र का ऑपरेशन किया। लेकिन शनिवार तड़के नरेंद्र की हालत बिगड़ गई और करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया था।