थाने पहुंच गई बाथरूम में नहाने की लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला चंबा के साथ लगते लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ला में बाथरूम पर हक को लेकर दो परिवारों में चल रहा झगड़ा थाने तक पहुंच गया। आपसी लड़ाई में एक पक्ष के मुखिया ने अपनी भतीजी को नहाने से रोक लिया।
इस दौरान लड़ाई बढ़ गई और गर्म पानी भतीजी पर फेंक दिया। इससे युवती की टांग जल गई है। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर ताया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी हैडक्वाटर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
नहाने को लेकर बढ़ा विवाद, केस
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह जब 17 वर्षीय युवती दीक्षा पुत्री जय जसवाल गर्म पानी लेकर नहाने गई तो बाथरूम पर हक को लेकर चल रही पुरानी लड़ाई के चलते उसके ताया हरबंश सिंह जसवाल ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
इस पर दीक्षा ने सीटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि बाथरूम को लेकर किए गए झगड़े में उसके ताया हरबंश सिंह ने उस पर गर्म पानी फैंक दिया है। इससे उसकी टांग जल गई। इसके चलते उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया।