फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute of cremation of victim at in-laws house.

ससुराल के आंगन में बेटी का शव जलाने पर अड़ा मायका

Sun, 15 Nov 2015 10:45 AM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
Dispute of cremation of victim at in-laws house.

विवाहित बेटी की संदिग्ध मौत पर मायका पक्ष उसका अंतिम संस्कार आंगन में करने को लेकर अड़ गया। इस पर ससुराल पक्ष के साथ खूब हंगामा हुआ। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। नादौन की ग्राम पंचायत फस्टे के गरियाली गांव में विवाहित बेटी की संदिग्ध मौत पर मायका पक्ष उसका अंतिम संस्कार आंगन में करने को लेकर अड़ गया।

विज्ञापन


इस पर ससुराल पक्ष के साथ खूब हंगामा हुआ। पुलिस को बुलाना पड़ा और उसकी मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। महिला शिल्पा का शव पोस्टमार्टम के बाद गरियाली लाया गया। मायके पक्ष से करीब 200 लोग वहां पहुंच गए थे। वो शव का अंतिम संस्कार ससुराल के आंगन में करने की जिद्द करने लगे।

विज्ञापन

पुलिस के साथ उलझे मायका पक्ष के लोग

Dispute of cremation of victim at in-laws house.

इस पर मायका और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया। मामले को सुलझाने पहुंची पुलिस के साथ भी मायका पक्ष के लोग उलझ पड़े। मायके पक्ष के लोगों ने शिल्पा का दहेज लौटाने और उसके पति को मौके पर लाने को लेकर हंगामा किया। शिल्पा की जेठानी को गिरफ्तार न करने पर भी मायका पक्ष के लोग भड़क उठे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। किसी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस बल ने मामले को सुलझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मायके पक्ष के लोग पुलिस से भी उलझ पड़े। बाद में डीएसपी लालमन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया।

मायके पक्ष के लोगों के दबाव के चलते शिल्पा का दहेज लौटा दिया गया। शिल्पा की जेठानी को भी पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार श्मशानघाट में किया गया। डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed