{"_id":"573758a14f1c1bb75691a443","slug":"devotees-beaten-up-by-police-in-chintpurni-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं पर बरसाए डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं पर बरसाए डंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
Updated Mon, 16 May 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों को लेकर हुए विवाद के बाद श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी भिड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों को लेकर हुए विवाद के बाद श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी भिड़ गए। पुलिस ने श्रद्धालुओं पर डंडे बरसा दिए। एक श्रद्धालु का सिर फट गया है। मारपीट की घटना से यहां अफरातफरी मच गई। माहौल तनावपूर्ण बन गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया। इससे केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब के एक श्रद्धालु मोहित ने बताया कि वो परिवार सहित मां के दर्शनों के लिए आया था। मोहित ने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मी कुछ श्रद्धालुओं को बैक डोर एंट्री करवा रहे थे। जब उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से अंदर जाने की बात कही तो भड़क गए। गुस्साए सुरक्षा कर्मियों ने उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
कुछ अन्य श्रद्धालु भी मोहित के पक्ष में आए तो उनसे भी मारपीट की गई। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, थाना प्रभारी भूप सिंह राणा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है। एडीएम राजेश मारिया का कहना था यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग चेक की जाएगी।
विज्ञापन