{"_id":"c41291b327f8ca2c92c97bfb7002b9a8","slug":"delhi-minor-misconduct-at-the-hotel-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटी के साथ होटल में रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बेटी के साथ होटल में रेप की कोशिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर जिला के तलाई थाना के तहत नगर पंचायत तलाई में बाबा बालकनाथ की तपोस्थली में आई दिल्ली की एक नाबालिग लड़की से दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक होटल मालिक पर नाबालिग से दुराचार का प्रयास करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली से अपनी 13 वर्षीय बेटी व पति के साथ मंगलवार को बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में पहुंची थी।
विज्ञापन
उन्होंने शाहतलाई बाजार में एक होटल में कमरा बुक करवाया। महिला का कहना है कि रात को करीब साढ़े नौ बजे होटल मालिक व उसके साथ एक व्यक्ति उनके कमरे में आए। दोनों व्यक्तिओं ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जब महिला और उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो उक्त आरोपी गाली गलौच करने लगे। तेरह वर्षीय नाबालिग और उसकी मां के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, घुमारवीं के डीएसपी अंजनि जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली की एक महिला और उसकी बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 504/34 व पोस्को एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज करके होटल मालिक केदार नाथ को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, दूसरा आरोपी रजनीश कुमार उर्फ मुनू निवासी ननोई जिला ऊना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है।