{"_id":"5f073b1c94ea7051984db3d6","slug":"delhi-couple-made-fake-coronavirus-negative-report-on-laptop-revealed-in-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के दंपती ने लैपटॉप में बनाई थी फर्जी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, पुलिस जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली के दंपती ने लैपटॉप में बनाई थी फर्जी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
Thu, 09 Jul 2020 09:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा की खूबसूरत वादियां निहारने के लिए फर्जी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले दिल्ली के दंपती का गुरुवार को कोरोना का सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। रिपोर्ट निगेटिव आई तो दोनों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा। जब तब यह पुख्ता नहीं हो जाता कि दंपती स्वस्थ है, तब तक इनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। अभी तक जांच में खुलासा हुआ है कि पति ने फर्जी रिपोर्ट अपने लैपटॉप पर ही बनाई थी। एसपी विमुक्त रंजन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
दिल्ली से आए पर्यटक दंपती ने छह जुलाई की कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाकर कांगड़ा जिले में एंट्री ली थी। शक होने पर एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने रिपोर्ट को क्रॉस चेक करने के लिए दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा। अस्पताल से कहा गया कि यह रिपोर्ट फर्जी है। इसके बाद एसपी ने पर्यटक दंपती को पालमपुर के भवारना के गुग्गा सलोह के होटल में ढूंढा और क्वारंटीन सेंटर परौर भेज दिया। दोनों पर नूरपुर पुलिस थाने में धोखाधड़ी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चीन के नागरिक का भी लिया सैंपल
उधर, टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली से कांगड़ा आए चीनी नागरिक का भी गुरुवार को सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। रिपोर्ट के बाद ही चीनी नागरिक से पूछताछ की जाएगी कि आखिर वह कांगड़ा में किस मकसद से आ रहा था। हालांकि, चीनी नागरिक भारत में जनवरी में ही आ गया था। तब से वह दिल्ली में था।
विज्ञापन