{"_id":"40e15123a59695158a19bb6ae2e54a82","slug":"death-due-to-heart-attack-in-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वोट से हार गई बहू, सदमे से ससुर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन वोट से हार गई बहू, सदमे से ससुर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
वार्ड सदस्य चुनाव में तीन वोट से बहू की हार के सदमे को ससुर बर्दाश्त नहीं कर पाया और हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जिले की ग्राम पंचायत देहरा में एक जनवरी को हुए पंचायत चुनाव में शांति देवी वार्ड सदस्य के रूप में मैदान में उतरी थीं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत देहरा के प्रधान प्रेमलाल ने बताया कि बहू को तीन वोट से मिली हार के बाद उनके ससुर चेतराम की सदमे से मौत हो गई।
कहा कि चेतराम की आयु 45 वर्ष थी। चेतराम ने अपनी बहू को वार्ड सदस्य के चुनाव में जीत दिलवाने के लिए जीतोड़ मेहनत की थी, लेकिन पंचायत चुनाव के नतीजों ने चेतराम की मेहनत को हार में बदल दिया।
विज्ञापन
चेतराम की मौत के बाद देहरा पंचायत में मातम का माहौल है। एक जनवरी को पंचायत के चुनाव हुए थे। चुनाव के नतीजों के बाद चेतराम की तबीयत खराब हो गई और शनिवार शाम के समय ह्रदयगति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन