{"_id":"1f7adad1a93f5e085c52a8d7a0c78c43","slug":"dearth-due-to-drowned-in-khatari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लेने गए शख्स की खातरी में डूबकर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी लेने गए शख्स की खातरी में डूबकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 16 Nov 2014 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला के पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊहल के कड़ियार गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की खातरी में डूबने से मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
हुआ यूं कि दिलावर सिंह(40) पुत्र बंशी राम निवासी कड़ियार, ऊहल सुबह खातरी से पानी लेने गया। जैसे ही दिलावर सिंह पानी लेने के लिए खातरी में उतरा। तो उसका पांव अचानक फिसल गया। इससे दिलाबर सिंह खातरी में जा गिरा।
विज्ञापन
खातरी में पानी अधिक था और दिलावर सिंह तैरना नहीं जानता था। ऐसे में दिलावर सिंह की खातरी में मौत हो गई। दिलाचवर की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, बीसी लगवाल ने मृतक परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। गौर रहे कि मृतक का परिवार गरीब वर्ग से संबंध रखता है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस को इस बारे कोई सूचना नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो मामले की छानबीन की जाएगी।