फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DC SHIMLA Amit Kashyap Personal Security Officer points pistol to HRTC Bus Driver

DC के गनमैन ने सरकारी बस के चालक पर तान दिया पिस्तौल

Sat, 31 Mar 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 31 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
DC SHIMLA Amit Kashyap Personal Security Officer points pistol to HRTC Bus Driver

डीसी शिमला अमित कश्यप के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर के पथ परिवहन निगम के ड्राइवर पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत के आधार पर थाना बालूगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने आरोपी पीएसओ को पुलिस लाइन कैथू भेज दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी पीएसओ कार में था। पुलिस को दी शिकायत में पथ परिवहन निगम के चालक लवेश कुमार ने कहा कि बुधवार शाम करीब सवा सात बजे वह न्यू आईएसबीटी से बस लेकर पुराने बस स्टैंड की ओर आ रहा था। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के समीप ट्रैफिक जाम लगा था और गाड़ियां लाइन में खड़ी थी।
विज्ञापन


सभी ट्रैफिक जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे, जब ट्रैफिक खुला तो अचानक एक लाल रंग की कार ने गलत तरीके से ओवरटेक लिया और बस के आगे कार को लगा दिया इस पर उसने कार चालक से कहा कि आप की गलत ड्राइविंग की वजह से अचानक ब्रेक लगानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद

DC SHIMLA Amit Kashyap Personal Security Officer points pistol to HRTC Bus Driver

बस में सवारियां हैं अगर किसी को चोट लग जाती तो इसका कौन जिम्मेदार होता। इस बात पर आरोपी भड़क गया और उसने पिस्टल निकाल कर उसके सीने में लगा दी और धमकाते हुए कहा कि जान से मार दूंगा।

इसके बाद आरोपी कार लेकर गलत साइड से निकल कर फरार हो गया। चालक ने बस स्टैंड पहुंच कर इस बात की जानकारी अपने साथियों और अधिकारियों को दी। लवेश कुमार का कहना है कि उसने 100 नंबर पर भी कॉल किया लेकिन वह नंबर ही नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने थाना बालूगंज जाकर शिकायत दर्ज करवाई। उधर, एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि आरोपी पीएसओ को हटाकर पुलिस लाइन कैथू भेज दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed