{"_id":"4554e18d12b54c78da7d08fe79f0fd11","slug":"dc-chamba-m-sudha-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत लड़कों ने रोकी डीसी की गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत लड़कों ने रोकी डीसी की गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 29 Nov 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर से छुट्टी के बाद घर लौटते समय उपायुक्त चंबा एम सुधा देवी की गाड़ी को दो नाबालिग लड़कों ने रोक दिया। वे गाड़ी में बैठाने की जिद्द करने लगे। डीसी ने उन्हें समझाया लेकिन लड़के उपद्रव करने लगे।
विज्ञापन
गहमागहमी का माहौल देख उपायुक्त ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया। उपायुक्त से पुलिस को दोनों को शुक्रवार को उनके कार्यालय में हाजिर करने की हिदायत दी और वहां से चली गईं।
विज्ञापन
दोनों लड़के नशे की हालत में बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को शुक्रवार को उपायुक्त के समक्ष पेश किया। जहां उन्होंने माफी मांगकर जान छुड़ाई। उपायुक्त ने भी नरमी दिखाई, लेकिन भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उपायुक्त एम सुधा देवी ने बताया कि बीच रास्ते में दो नाबालिगों ने रास्ता रोका था। लेकिन उन्होंने माफी मांग ली है। इसलिए उन्हें कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया है। कार्रवाई का कदम इसलिए नहीं उठाया ताकि लड़कों का भविष्य खराब न हो।