{"_id":"4508432fc50f3f10bab8b900de12d1e8","slug":"dauble-suicide-case-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का शव देखकर पिता ने भी कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का शव देखकर पिता ने भी कर ली खुदकुशी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 10 Apr 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के बंगाणा उपमंडल में तलमेहड़ा क्षेत्र के लालशाही इलाके में एक छात्रा ने बुधवार को कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
जब छात्रा के पिता ने अपनी बेटी को बेसुध पड़े देखा तो वह सदमा बर्दाश्त न कर सके। बताया जा रहा है कि इसके बाद छात्रा के पिता ने भी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस घटना से समूचे क्षेत्र में मातम का माहौल है। एसएचओ महेंद्र कुमार ने बताया कि मृत छात्रा की पहचान 21 वर्षीय मधु बाला के रूप में हुई है।
बीए सेकंड में पढ़ रही थी छात्रा
वह ऊना कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जिस कुएं में छात्रा कूदी है, वह कुआं छात्रा के घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर है।
जब छात्रा के पिता को लाडली की मौत की सूचना मिली तो वह शव के पास जाकर काफी देर रोता रहा। लोगों ने शव को कुएं से बाहर निकाला था।
छात्रा की मृत्यु के बाद उसके पिता 57 वर्षीय प्रीतम चंद ने भी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि छात्रा की मां शिक्षा विभाग में बतौर जेबीटी टीचर कार्यरत है।