{"_id":"5d809f368ebc3e012e1f3a53","slug":"cyber-crime-thugs-con-targeting-online-shoppers-police-alert-keep-these-things-in-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को निशाना बना रहे ठग, पुलिस ने किया सचेत, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को निशाना बना रहे ठग, पुलिस ने किया सचेत, इन बातों का रखें ध्यान
Tue, 17 Sep 2019 02:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग साइटों पर खरीदारी करने वाले लोगों को ठग अपना निशाना बना रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद हिमाचल साइबर क्राइम विंग ने इस संबंध में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम विंग के अनुसार शॉपिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि साइट पर या तो कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन आएगा या फिर ऑनलाइन ही पैसा जमा करना होगा।
इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति फोन कॉल, एसएमएस या ईमेल के जरिये संपर्क कर सामान मंगवाने की जानकारी देकर ग्राहक से बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी मांगे तो उससे साझा न करें।
विज्ञापन
सीआईडी के अधिकारियों का कहना है कि संभव है कि ऑनलाइन शॉपिंग साइटों से ग्राहक का डाटा लीक हो रहा है और उसी लीक डाटा की मदद से ठग उपभोक्ता को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन