फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cyber crime sainik school sujanpur entrance exams students data breach

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा देने वालों का डाटा चुराकर परिजनों से मांगे हजारों रुपये

Thu, 23 Jan 2020 01:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/ बैजनाथ/रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/ बैजनाथ/रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
cyber crime sainik school sujanpur entrance exams students data breach
Data Leak

हिमाचल में साइबर अपराधियों ने झांसा देकर लूटने का नया तरीका अपना लिया है। हमीरपुर जिले के सुजानपुर स्थित प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल बच्चों के अभिभावकों का फोन नंबर डाटा चुराकर शातिरों ने उन्हें फोन किए और दाखिला दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की मांग की। बुधवार को तीन फोन कॉल्स धर्मशाला, बैजनाथ और रोहड़ू के प्रवेश परीक्षा देने वाले बच्चों के अभिभावकों को आईं।

विज्ञापन


फोन व अन्य माध्यम से शातिर बच्चों को पास कराने के लिए अभिभावकों से 15 से 25 हजार तक की मांग कर रहे हैं। पैसा आनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही जा रही है। बड़ा सवाल यह है कि शातिरों ने आखिर बच्चों की नाम, पिता का नाम, घर का पता व रोल नंबर आदि पूरा विवरण क्या सैनिक स्कूल में सेंध लगाकर लिए हैं।
विज्ञापन


शातिर साइबर अपराधी प्रवेश परीक्षा देने वाले अभिभावकों से संपर्क साधकर उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। सैन्य तंत्र से सीधे जुड़े प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का गोपनीय डाटा साइबर ठगों तक पहुंचना बड़ी साइबर सुरक्षा चूक है। यह अपने आप में उच्च स्तरीय जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंज के बलबीर कुमार के अनुसार शातिरों ने उन्हें बुधवार सुबह फोन किया। प्रवेश परीक्षा के आवेदन फार्म की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि आपके बच्चे के एंट्रेंस टेस्ट में 15 नंबर कम आए हैं। अगर आर्मी स्कूल में दाखिला लेना है तो 10 हजार रुपये लगेंगे। इसके बाद शातिर ने एसबीआई बैंक का अकाउंट नंबर भेज दिया।

रोहड़ू के सुनील कपटा के अनुसार अज्ञात काल करने वाले उन्हें बताया कि सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में आपके बेटे के पांच अंक कम है। बेटे को पास करवाना है तो बैंक खाते में पंद्रह हजार रुपये की राशि जमा करवानी होगी। कॉल करने वाले ने अपना बैंक अकाउंट नंबर भी भेजा है। ठगी का अहसास होने पर मैंने खाते में पैसा जमा नहीं करवाया।

सॉल्यूशन कोचिंग सेंटर बैजनाथ के निदेशक सुनील भंगालिया ने भी अभिभावकों को इस तरह के फोन आने की जानकारी दी। अभिभावकों को दिल्ली से अज्ञात फोन आ रहे हैं। बच्चों को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पास करवाने के लिए बैंक खाते में 15000 से 25000 रुपये तक डालने को कहा जा रहा है।


पुलिस ने शुरू की शातिरों की तलाश
एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने जिले में इस तरह के मामले सामने आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। शातिरों ने जिन फोन नंबर से अभिभावकों को काल की है, उनकी लोकेशन पश्चिम बंगाल और बिहार की आ रही है। एसपी ने हैरानी जताई कि शातिरों के पास बच्चों के आवेदन पत्र की पूरी जानकारी कैसे पहुंच गई। उन्होंने कहा कि कहा कि लोग शातिरों के लालच में न आएं। फ्राड काल से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed