फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: a dozen people found in home stay, police filed case

कोरोना वायरस: होम स्टे में मिले एक दर्जन लोग, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 04 Apr 2020 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: a dozen people found in home stay, police filed case
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले के धर्मपुर के सिलवन विला होम स्टे के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के बावजूद होम स्टे में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को ठहराया गया था। 21 मार्च को सिलवन विला में लोगों के ठहरने की सूचना पुलिस को मिली थी।

विज्ञापन


22 मार्च को जनता कर्फ्यू  के कारण सभी होटल खाली करने के आदेश प्रशासन ने जारी किए थे लेकिन होम स्टे खाली नहीं किया गया। अब बद्दी की महिला के पीजीआई में कोरोना संक्रमण से मौत के बाद मामले के तार धर्मपुर के होम स्टे से भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली है कि औद्योगिक घराने से जुड़े लोग ही यहां होम स्टे में रह रहे हैं। जांच की गई तो होम स्टे मालिक समेत कुल एक दर्जन लोग होम स्टे में पाए गए हैं। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed