फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CoronaVirus: 40's challaned for not wearing masks

कोरोना वायरस: मास्क न पहनने पर 40 के काटे चालान

Fri, 01 May 2020 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: 40's challaned for not wearing masks
सांकेतिक तस्वीर

लॉकडाउन में ढील के दौरान अगर आप सामान खरीदने जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। बिना मास्क घर से निकलने पर कानूनी कार्रवाई होगी। कोविड-19 से बचाव को लेकर सरकार ने लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया है। पुलिस ने सुंदरनगर थाना के प्रभारी कमलकांत के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और मास्क न पहनने वालों के 40 चालान काटे।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम को लेकर जारी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति के पास मास्क नहीं है तो वे घर में कपड़े के मास्क का भी प्रयोग कर सकते हैं। बिना मास्क के घर से बाहर निकलना स्वयं सहित समाज के लिए घातक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन


बिना मास्क घूमने पर 10 लोगों के चालान 
कोविड-19 के चलते कुछ लोग प्रशासन की ओर से दी जा रही छूट का फायदा उठा कर बाजार में बिना मास्क घूम रहे हैं। शुक्रवार सुबह रिवालसर चौकी प्रभारी मुंशीराम की अगुवाई में पुलिस टीम ने बिना मास्क घूम रहे 10 लोगों के चालान काटे। इन्हें दोबारा बिना मास्क घर से बाहर न निकलने की नसीहत दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed