निशाने पर आ गया कांग्रेस का एक और दंबग नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ दर्ज अप्राकृतिक दुराचार केस की जांच में नया खुलासा हुआ है। महिला को हमीरपुर के कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बलदेव शर्मा से मिलाया था। यह प्रदेश के एक रसूखदार नेता हैं।
यही वजह है कि तीन साल तक यह मामला दबा रहा। महिला ने शिकायत पत्र और एफआईआर में इस नेता का नाम आने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैँ।
शिमला पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं। अब पुलिस कांग्रेस नेता को बतौर गवाह केस में जोड़ने की तैयारी कर रही है।
शिकायत में महिला का आरोप है कि बलदेव शर्मा के विधायक रहते हुए वह 25 मार्च 2012 को विधानसभा परिसर स्थित उनके आवास पर पति की ट्रांसफर करवाने के लिए गई और उससे वहां दुष्कर्म किया गया।
हमीरपुर के ही एक बड़े कांग्रेस नेता ने उसे उनके घर पर छोड़ा था।
पूछताछ करने की तैयारी में पुलिस
इस केस में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पर आईपीसी की धारा 354 और 377 के तहत केस दर्ज हुआ।
ये अप्राकृतिक यौनाचार की धाराएं हैं। लेकिन शिकायत पत्र में कांग्रेस नेता का नाम सामने आने पर पुलिस की मुश्किल और बढ़ गई है।
पुलिस इस नेता से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। यही एकमात्र व्यक्ति हैं जो ये साबित कर सकते हैं कि महिला बलदेव शर्मा के घर गई थी या नहीं?
एसपी अभिषेक दुल्लर ने जांच को लेकर कुछ भी कहने से इनकार किया, लेकिन इतना कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है।
बलदेव शर्मा को मिली अग्रिम जमानत
पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा को इस केस मे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। उन्होंने वीरवार को हाईकोर्ट में न्यायाधीश संजय करोल की अदालत में जमानत के लिए आवेदन किया था।
कोर्ट ने कहा कि पुलिस केस का सारा रिकार्ड 17 अप्रैल को अदालत में लाए।
तब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी।
याचिका में बलदेव शर्मा ने कहा था कि उन्हें राजनीतिक आधार पर झूठे केस में फंसाया जा रहा है।