फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress minister mukesh agnihotri pso shoot two boys at shimla.

मंत्री के गनर ने युवकों पर चलाई गोली

Sat, 04 Apr 2015 01:04 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
congress minister mukesh agnihotri pso shoot two boys at shimla.

राजधानी के होटल हॉलीडे होम की पार्किंग में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पीएसओ ने चालक के साथ मिल कर पहले दो कारोबारी युवकों को पीटा और फिर एक पर गोली दाग दी। गोली युवक की टांग में लगी है। घायल युवक आईजीएमसी में भर्ती है। पीएसओ और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीएसओ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पार्किगिं को लेकर विवाद के चलते यह वारदात हुई है। मंत्री के पीएसओ ने भी दोनों कारोबारी युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। सदर थाना में दर्ज एफआईआर में लोअर बाजार के कारोबारी कशिश खन्ना (19) ने बताया है कि वह अपने चचेरे भाई अभय के साथ होटल हॉलीडे होम में जन्मदिन मनाने गया था।
विज्ञापन

कार हटाने को कहा तो पीटना शुरू कर दिया

congress minister mukesh agnihotri pso shoot two boys at shimla.

खाना खाने के बाद करीब 8.15 बजे जब बाहर निकले तो उनकी गाड़ी के आगे एक एंबेसडर कार खड़ी थी। आरोप है कि चालक ने कार हटाने के बजाय उनके साथ बहस शुरू कर दी। इतने में पीछे से दो लोग आए और उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया। दोनों को सिर, बाजू और टांगों में चोटें आई हैं। मारपीट से बचने के लिए जब वे मौके से भागने लगे तो पीएसओ ने पीछे से गोली चला दी। गोली कशिश की दायीं टांग में लगी।

सदर पुलिस ने बताया कि दूसरी एफआईआर में मंत्री के पीएसओ हेड कांस्टेबल पंकज शर्मा (प्रथम बटालियन जुन्गा) निवासी बिलासपुर ने आरोप लगाया है कि कारोबारी कशिश और अभय ने उससे और चालक राकेश कुमार निवासी हमीरपुर से मारपीट की। झड़प में पिस्टल नीचे गिर गई।

जैसे ही उसने पिस्टल को उठाया तो दोनों युवकों को लगा कि वह फायर करने वाला है। ऐसे में युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसी झड़प में गोली चल गई। होटल हॉलीडे होम में जिस समय मारपीट और गोली चलाने की घटना हुई, उस समय मंत्री मौके पर मौजूद नहीं थे। वह होटल में चल रही एक बैठक में थे।

तो मामले को दबाने की फिराक में पुलिस और डॉक्टर

congress minister mukesh agnihotri pso shoot two boys at shimla.

पुलिस पीएसओ और कार चालक की मेडिकल रिपोर्ट पर ओपिनियन ले रही है। सदर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया है कि पूरी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने कहा कि पीएसओ और कारोबारी ने क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। पीएसओ और चालक को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस गंभीरता से हर पहलु की जांच कर रही है।

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि हॉलीडे होम में वीरवार की रात की घटना मेरी सुरक्षा से जुड़ी नहीं है। मैं मौके पर उपस्थित नहीं था। यह घटना पार्किगिं में गाड़ी खड़ा करने को लेकर हुई है। जिस गाड़ी को पार्क करने को लेकर विवाद हुआ, वो गाड़ी भी मेरी नहीं थी। घटना के बारे में मुझे पुलिस ने सूचित किया था। मैंने पुलिस को साफ तौर पर कहा कि कानून अपना काम करे। इस मामले में सरकार की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। पुलिस और ड्राइवर को ले जाए, जिससे कानून की राह में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed