फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader commit suicide with her daughter at hamirpur.

मनचले से परेशान कांग्रेस नेत्री ने बेटी संग जहर खाकर दी जान

Wed, 09 Sep 2015 10:58 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
congress leader commit suicide with her daughter at hamirpur.

मनचले और जमीन विवाद से तंग आकर महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री सुमन कौशल (51) ने बेटी अक्षिता कौशल (19) के साथ सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। ये सनसनीखेज घटना हिमाचल के जिला हमीरपुर के नादौन की है। यहां मंगलवार रात नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर तीन में मां बेटी ने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें, मरने से पहले मां बेटी ने लिखी दर्दभरी कहानी, रो पड़ेंगे आप
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब घर पर कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मां-बेटी घर में मृत पड़ी थीं। पास ही चार पन्नों का सुसाइड नोट भी था। नोट में लिखा है कि देहरा के गांव रसूही का शम्मी ठाकुर फोन पर अक्षिता को डराने-धमकाने और रास्ते से उठाने की धमकियां देता है। अक्षिता से शादी कराने के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से मिल रही थी धमकियां

congress leader commit suicide with her daughter at hamirpur.

आरोपी कई दिनों से लगातार मां बेटी को परेशान कर रहा था। शादी न कराने पर बदनाम करने की धमकी देता था। मरने से पहले दोनों मां बेटी ने सुसाइड नोट लिखा जिसमें जमीन जायदाद का हक देने और आरोपी से जुड़ी पूरी कहानी बयां की गई है। सुसाइड नोट में शम्मी को उम्रकैद की सजा देने की मांग की गई है।

सुसाइड नोट के दूसरे पन्ने पर मकान, जमीन विवाद और उपमंडल नादौन के एक कारोबारी के साथ केस से परेशान होने का जिक्र भी है। डीएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा ने बताया कि शम्मी को देहरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। शम्मी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मां और बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी सुमन

congress leader commit suicide with her daughter at hamirpur.

मृतक महिला की पहचान सुमन कौशल, पत्नी मनमोहन कौशल और अक्षिता कौशल पुत्री मनमोहन कौशल निवासी गांव बरवाड़ा, ग्राम पंचायत शिवनाथ, तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। सुमन ग्राम पंचायत शिवनाथ की पूर्व प्रधान भी रह चुकी हैं।

सुमन के पति बीडीओ कार्यालय में जेई के पद पर सेवारत थे, जिनकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद सुमन बेटी के साथ अपने मायके नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर तीन में रहती थी। सुमन कौशल की बेटी डिग्री कॉलेज नादौन में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed