{"_id":"f034f96f964e00527fa9abb26e24ca4f","slug":"colonel-commit-suicide-at-kasauli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल ने केबल तार में फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्नल ने केबल तार में फंदा लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
95 बिग्रेड कसौली में तैनात कर्नल अशोक राव का शव सोमवार सुबह हिमाचल के कसौली स्थित उनके मकान में तार से लटका मिला है। हादसे के वक्त उनकी पत्नी सैर करने गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसने पति को लटके हुए देखा।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस स्टेशन कसौली में दी गई। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नल अशोक राव मेरठ के गांव किशोरपुर का रहने वाला है। कसौली में उनका मकान है। उनका एक बेटा पायलट और बेटी जमा एक डगशाई स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन
एसएचओ कसौली कल्याण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फोन से सूचना मिली थी कि कर्नल राव ने घर में केबल की तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।