फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   College principal booked for molesting female teacher

कॉलेज में महिला टीचर से प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़

Tue, 25 Oct 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
College principal booked for molesting female teacher

शांति निकेतन कॉलेज ऑफ एजूकेशन हीरानगर, हमीरपुर के प्रिंसिपल पर कॉलेज में सेवारत एक महिला शिक्षक ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि प्रिंसिपल ने कार्यालय में रजिस्टर रखने गई महिला शिक्षक का जबरदस्ती हाथ पकड़ा और जबरदस्ती काफी देर तक कार्यालय में बिठाया।

विज्ञापन


मामले की शिकायत महिला शिक्षक ने कॉलेज चेयरमैन से भी की, लेकिन चेयरमैन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। आखिर में महिला शिक्षक ने पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करवाया। महिला शिक्षक ने पुलिस में दर्ज शिकायत में शांति निकेतन कॉलेज ऑफ एजूकेशन हीरानगर के प्रिंसिपल बृज भूषण पर छेड़छाड़ और मानसिक रूप से परेशान का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

मोबाइल पर भेजे अभद्र मेसेज

College principal booked for molesting female teacher

महिला शिक्षक का आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसे मोबाइल पर अभद्र मेसेज भी किए हैं। इसके चलते महिला शिक्षक मानसिक तनाव में आ गई। पीड़ित ने कहा कि चेयरमैन ने मामले को सुलझाने के बजाय दबाने का प्रयास किया। महिला शिक्षक के पुलिस में मामला दर्ज करवाने पर उसे कॉलेज से भी निकाल दिया।

महिला शिक्षक ने कॉलेज प्रिंसिपल और कॉलेज चेयरमैन के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज प्रिंसिपल बृज भूषण का कहना है कि उन पर लगाए सभी आरोप झूठे हैं। वर्तमान में उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया है। कॉलेज चेयरमैन पवन आहलुवालिया का

कहना है कि कॉलेज प्रिंसिपल और महिला टीचर दोनों कॉलेज छोड़ चुके हैं। मामला उनके ध्यान में नहीं है। महिला ने सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed