फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   College Girl Commits Suicide After Molestation In Mandi District of Himachal Pradesh

छेड़छाड़ से तंग आकर कॉलेज छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान

Sun, 16 Jul 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Sun, 16 Jul 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
College Girl Commits Suicide After Molestation In Mandi District of Himachal Pradesh

एक तरफ गुडि़या प्रकरण पर जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है, वहीं हिमाचल के मंडी मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक साल से नाबालिग छात्रा को तंग कर रहा था।

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सकरोहा क्षेत्र की छात्रा ने हाल ही में वल्लभ कॉलेज में बीएससी प्रथम में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन


लड़की ने शुक्रवार देर रात खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक लड़की ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लड़की ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक वर्ष से तंग कर रहा आरोपी

College Girl Commits Suicide After Molestation In Mandi District of Himachal Pradesh

पुलिस थाना बल्ह से टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मंडी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया है। लड़की की ताई ने पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के ही एक युवक लेख राम पर उनकी बेटी को गत एक वर्ष से तंग करने का आरोप लगाया है। 

ताई ने कहा कि छेड़छाड़ से तंग आकर उसकी भतीजी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। एएसआई राजेंद्र सिंह मामले की छानबीन कर रहे हैं। बल्ह थाना के एसएचओ संजीव सूद ने बताया कि आरोपी लेखराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed