फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   College Girl Commit Suicide at mandi.

मां-बाप के नाम सुसाइड नोट लिख कॉलेज छात्रा ने लगाया फंदा

Mon, 05 Sep 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 05 Sep 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
College Girl Commit Suicide at mandi.

हिमाचल के मंडी में एक और छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। यहां उपमंडल करसोग के तहत शहर से सटे ममेल गांव में किराये के कमरे में रहने वाली करसोग कॉलेज की बीए प्रथम सत्र की छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


लड़की के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि मम्मी पापा मुझे माफ करना। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सराहन निवासी मनीषा पुत्री प्रदीप बीए प्रथम सत्र में करसोग कॉलेज में पढ़ती  थी। छात्रा शनिवार को कॉलेज में नहीं गई थी। वह अपने तीन सहेलियों के साथ ममेल गांव में किराये के कमरे में रहती थी। शनिवार को उसकी एक दोस्त घर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टे से लगाया फंदा, सहेली ने देखा

College Girl Commit Suicide at mandi.

दूसरी सहेली कॉलेज गई थी। जब उसकी दोस्त कॉलेज से लौटी, तब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन मनीषा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मनीषा की सहेली ने मकान मालिक भूपेंद्र को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा की कुंड़ी तोड़ी।

जब अंदर जाकर देेखा तो मनीषा ने दरवाजे के अंदर की तरफ लगे वेंटिलेटर से दुपट्टे से फंदा लगा लिया था। मकान मालिक ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। लड़की का सिविल अस्पताल करसोग ले गया।

जहां चिकित्सकों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा  है। लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed