{"_id":"591b0f0d4f1c1bfc71f2303d","slug":"college-girl-commit-suicide-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर)
Updated Wed, 17 May 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चल पाया है। यह छात्रा हमीरपुर के एक कॉलेज में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार भोरंज थाना के अंतर्गत तरक्वाड़ी में एक कॉलेज छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
रचना देवी (19) डिग्री कॉलेज तरक्वाड़ी में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी।
विज्ञापन
उसके बाद परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी सीआर चौधरी का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।