फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cid investigation in indian technomac scam himachal

टेक्नोमैक घोटाले की जांच में शुरू हुआ खेल, ये है वजह

Fri, 20 Apr 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 20 Apr 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
cid investigation in indian technomac scam himachal

प्रदेश के सबसे बड़े इंडियन टेकनोमैक घोटाले की जांच में खेल शुरू हो गया है। मामले में सीआईडी से लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी लीपापोती में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


शासन से करीब एक महीने पहले मंजूरी मिलने के बावजूद आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी प्रवर्तन निदेशालय को जांच के लिए पत्र तक नहीं लिख सके हैं। उधर, प्रवर्तन निदेशालय के मांगने के बावजूद सीआईडी अब तक उन्हें मामले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सकी है।
विज्ञापन


 यही नहीं, मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है। विवादित मामलों में एक टेकभनोमैक घोटाला अब ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मामले को हर स्तर पर दबाने का प्रयास शुरू

cid investigation in indian technomac scam himachal

 मामले में पूर्व आईएएस के बेटे और कंपनी के निदेशक की गिरफ्तारी के बाद से आबकारी एवं कराधान विभाग से लेकर शासन तक में हड़कंप है। अब मामले को हर स्तर पर दबाने का प्रयास शुरू हो गया है। जांच कर रहे एक डीएसपी स्तर के अधिकारी का तबादला कर दिया गया।

यही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने मामले में दर्ज हुई एफआईआर की प्रतियां व कुछ दस्तावेजों के लिए सीआईडी से संपर्क साधा था लेकिन अब तक एफआईआर की कॉपी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

शासन से मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक स्थानीय अफसर प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर जांच की सिफारिश नहीं कर सके हैं। यह तब हो रहा है जब सीएम जयराम ठाकुर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला रहे हैं।

यही नहीं, गृह और आबकारी एवं कराधान विभाग भी सीएम के पास ही है। वहीं, डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि ईडी ने एफआईआर की कॉपी मांगी थी जिसे उपलब्ध कराने के लिए सीआईडी को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed