फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cid has a sensational disclosure in technomech scam

टेक्नोमैक घोटालाः कंपनी सीज होने के बाद भी जलाए गए दस्तावेज

Fri, 30 Mar 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 30 Mar 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
cid has a sensational disclosure in technomech scam

इंडियन टेक्नोमैक जगतपुर घोटाले में सीआईडी ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। सीआईडी की जांच में पता चला है कि कंपनी को सीज करने के बाद भी कई दस्तावेज जलाए गए। जबकि कंपनी सीज होने से पहले भी बिलों को आग के हवाले किया गया था।

विज्ञापन


ऐसे में सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की संभावना और प्रबल हो रही है।जांच में पता चला है कि कंपनी पर जांच की तलवार लटकने व कंपनी सीज करने की आशंका के बाद से दस्तावेजों को नष्ट करने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि आबकारी एंव कराधान टीम द्वारा करीब 2100 करोड़ टैक्स घपले को उजागर करने के बाद इकाई प्रबंधन अलर्ट हो गया था। इसके बाद एक-एक कर जाली दस्तावेजों को जलाने का खेल शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी व कर्मचारी भी सबूत मिटाने में जुट गए थे

cid has a sensational disclosure in technomech scam

चोरी छिपे इकाई प्रबंधन के कुछ अधिकारी व कर्मचारी भी सबूत मिटाने में जुट गए थे। अक्तूबर 2014 को कंपनी सीज हो गई। जांच टीम द्वारा मौके से जुटाए जा रहे साक्ष्यों से पता चला है कि इकाई सीज होने के कुछ माह बाद तक दस्तावेजों को इकाई के भीतर जलाने का सिलसिला चलता रहा।

स्थानीय सीआईडी टीम द्वारा अवैध रूप से स्क्रैब ट्रक पकड़ने के बाद इकाई परिसर में आबकारी के चौकीदारों के साथ होमगार्ड की भी तैनाती हुई। जिसके बाद इकाई परिसर में स्क्रैब चोरियों व दस्तावेज जलाने का सिलसिला रोका जा सका।

इंडियन टेक्नोमैक कंपनी घोटाले में गिरफ्तार आरोपी विनय शर्मा से भी जांच टीम ने गहन पूछताछ की थी। जिसमें काफी जानकारियों व सबूतों को जुटाया है। अब इकाई के दस्तावेजों को नष्ट करने वालों की गिरफ्तारियों की तैयारी चल रही है।

जांच प्रभावित न हो, इसलिए अभी टीम इसमें ज्यादा खुलासा नहीं कर रही। उधर, डीआईजी सीआईडी(क्राईम) विनोद कुमार धवन ने कहा कि इस मामले
में कई जांच टीमें गठित होंगी। कुछ और गिरफ्तारियां होना भी संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed