फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CID caught accused of cheating 40 lakhs from two apple growers

हिमाचल सीआईडी: दो दर्जन बागवानों से 40 लाख की ठगी करने वाला दबोचा

Sat, 18 Dec 2021 11:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Dec 2021 11:11 PM IST
सार

एसआईटी के प्रभारी वीरेंद्र कालिया ने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ  पिछले साल सीआईडी थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि यह बागवानों से उनके घरों पर जाकर संपर्क करता और उन्हें चेक देकर सेब पैकिंग व ग्रेडिंग के लिए लेकर चला जाता। 

विज्ञापन
CID caught accused of cheating 40 lakhs from two apple growers
अरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस की सीआईडी ने दो दर्जन से ज्यादा बागवानों से करीब 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसआईटी के प्रभारी वीरेंद्र कालिया ने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ  पिछले साल सीआईडी थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि यह बागवानों से उनके घरों पर जाकर संपर्क करता और उन्हें चेक देकर सेब पैकिंग व ग्रेडिंग के लिए लेकर चला जाता।

विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता चला है कि पहले पहले इसने कुछ बागवानों को रकम अदा भी की लेकिन इसके बाद जब उसके घर से ही सेब ले जाने और रकम देने की बात फैली तो इसका फायदा उठाकर इसने कई बागवानों को जाली चेक देकर सेब ले लिया और फरार हो गया। लंबे समय से जांच टीम इसकी तलाश में जुटी थी। अब इसके पकड़े जाने के बाद चेक पर साइन के संबंध में साक्ष्य जुटाए जाएंगे। साथ ही उस हड़पी हुई रकम से अर्जित की गई संपत्तियों की भी तलाश की जाएगी। बता दें सीआईडी की एसआईटी लगातार बागवानों से ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed