फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chura poste recovered by police

एचआरटीसी बस से चूरा पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2014 05:13 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
chura poste recovered  by police

देहरा पुलिस ने शनिवार सुबह होशियारपुर-धर्मशाला रोड़ पर नाका लगाकर एचआरटीसी बस से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने  धर्मशाला डिपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार देहरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रात करीब दो बजे आने वाली धर्मशाला डिपो की बस से चूरा पोस्त काफी मात्रा में आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में चलाली के निकट नाका लगा दिया। धर्मशाला डिपो के गंगानगर से धर्मशाला आने वाली बस शनिवार सुबह करीब सवा चार बजे चलाली से गुजरी पुलिस ने बस रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 किलो से अधिक चूरा पोस्त पकड़ी

chura poste recovered  by police

पुलिस ने बस रोककर तलाशी ली। चालक के साथ लगते बोल्ट पर एक बैग रखा हुआ था। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें चूरा पोस्त बरामद किया।

इसकी मात्रा करीब 2 किलो 40 ग्राम थी। बैग आरोपी चालक का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक विपिन कुमार पुत्र बेली राम निवासी अमलेहड़ (नादौन) जिला हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।

चूरा पोस्त इतनी मात्रा में पकड़ा जाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया और थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद चलाली में नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed