फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chitta reached Himachal via parcel, two youth arrested

यूपी से पार्सल के जरिये हिमाचल पहुंचा चिट्टा, दो युवक गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2020 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर/भवारना (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Chitta reached Himachal via parcel, two youth arrested
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कांगड़ा जिले के भवारना डाकघर में पार्सल के जरिये चिट्टा आने से हड़कंप मच गया। नशे की सप्लाई का ऐसा पहला मामले सामने आने से हर कोई हैरान है। पुलिस की नारकोटिक्स सेल की टीम ने पार्सल से 3.20 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। मामले में दो युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह चिट्टा यूपी के द्वारिका से किसी युवती के नाम से भेजा गया है। बहरहाल, पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि भवारना डाकखाना में आने वाले किसी पार्सल में चिट्टा है। इस पर भवारना पहुंची नारकोटिक्स की विशेष टीम ने भवारना डाकखाना में पहुंच कर दो पार्सलो ंको अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


हालांकि, एक पार्सल में पूजा का सामान निकला था, जिसकी भी पुलिस ने पूरी जांच की। जबकि दूसरे पार्सल में पुलिस को यह चिट्टा मिला। जिस युवक के नाम से यह पार्सल आया था, उसे थाना भवारना बुला कर पूछताछ की गई। इस पर पुलिस ने पूछताछ के बाद अलीश कटोच व मयंक शर्मा निवासी भवारना को गिरफ्तार कर लिया है।  उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। इसमें और युवक भी शामिल हैं या नहीं, यह जांच के बाद पता चलेगा। पुलिस की इस विशेष टीम में अनिल कुमार, रवि दत्त, अनिल कुमार, अश्वनी कुमार व सुनील कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed