{"_id":"771ac1de3bf5525d6e25b451b7c9035c","slug":"child-marriage-case-in-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण कर जबरन करा दी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग का अपहरण कर जबरन करा दी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चंबा जिले के साहो परगने क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शादी कराने वाले आठ लोगों के खिलाफ बाल विवाह रोक अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस बर्थ सर्टिफिकेट के अलावा इस बात को भी खंगाल रही है कि शादी लड़की की मर्जी से हुई है या नहीं। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि अमरो पुत्र जरमो, अच्छरो पत्नी जरमो, तिलक पुत्र अमरो, बेबो पत्नी तिलक, पप्पी पुत्र अमरो, भोजो पुत्र चंद, सीमा पत्नी भोजो, संजीव पुत्र घीमो व बबलो पत्नी संजीव ने जबरन उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर शादी के लिए उकसाया।
विज्ञापन
उक्त लोगों की मनोदशा के बारे में उसे पहले से ही शक था। इसके चलते उसने अपनी बेटी को भी सतर्क रहने को कहा था, लेकिन उक्त लोगों ने षड्यंत्र के तहत उसकी बेटी की जबरन शादी करवा दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर भादंसं की धारा 363, 366, 506, 108 और बाल विवाह रोक अधिनियम 9 व 10 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन