फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cheating in online Shopping at Solan.

ऑनलाइन फोन मंगाना पड़ा महंगा, पार्सल में निकला कछुआ यंत्र

Sat, 27 May 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 27 May 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Cheating in online Shopping at Solan.

हिमाचल के जिला सोलन के कुठाड़ पंचायत में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां युवक ने किसी कंपनी के माध्यम से मोबाइल फोन का ऑर्डर दिया था। बदले में उसे कछुआ यंत्र भेज दिया गया।

विज्ञापन


अब युवक पंचायत के माध्यम से इस मामले को पुलिस में दर्ज करवाने की बात कर रहा है। जानकारी के अनुसार सुशील वर्मा पुत्र पतराम निवासी गांव लगोग डाकघर चंडी तहसील कृष्णगढ़ ने ऑनलाईन सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन मंगवाया था।
विज्ञापन


लेकिन जब पार्सल आया तो उसमें से कछुया यंत्र व एक माता की मूर्ति मिली। पंचायत प्रधान चंडी सुनीता ठाकुर ने बताया कि सुशील वर्मा ने पंचायत के साथ यह बात साझा की और कहा कि 13 मई 2017 को सुशील वर्मा को 93111-58514 से फोन आया और यह बताया गया कि वह सैमसंग कंपनी से बात कर रहे हैं और इस पर उसने सैमसंग जे7 का फोन आर्डर कर इसे ऑनलाईन मंगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 26 मई 2017 को चंडी पोस्ट आफिस में उसका पार्सल आया और जब इस पार्सल को खोला गया तो उसमें से एक कछुआ एक यंत्र और एक माता की मूर्ति थी। उस समय मौके पर चंडी पंचायत के पूर्व उपप्रधान बलवंत ठाकुर, जगदीश पंच और संजीव सहोता भी वहां मौजूद थे। जिन्होंने अपने आखों से इस धोखाधड़ी को देखा है।


पंचायत के पूर्व उपप्रधान बलवंत ठाकुर ने तुरंत ही 93505 94376 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी तो कंपनी वालों का कहना है कि 72 घंटे में उनकी समस्या हल कर दी जाएगी। फिलवक्त ऑनलाईन मंगवाए गए मोबाइल की जगह मिले अन्य सामान की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। उधर, पीड़ित युवक सुशील ने बताया कि पंचायत की मदद से इस मामले को पुलिस तक पहुंचाया जाएगा। यदि 72 घंटे में समस्या का समाधान न हुआ तो कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed